इंदौर एयरपोर्ट पर बनेगा डबल रनवे, 2300 एकड़ जमीन पर होगा विस्तार :सिंधिया

इंदौर ।

बड़े विमान इंदौर विमानतल पर आ सकें, इसके लिए उसके विस्तार की जरुरत है। यहां समानांतर डबल रनवे बनाया जाएगा। विस्तार के लिए हमने 2300 एकड़ जमीन का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया है और मुख्यमंत्री से चर्चा भी हो चुकी है। यह बात नागरिक उड़्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इंदौर से उनका आत्मीय संबंध रहा है। पहले भी इंदौर को सड़क, ट्रेन और क्रिकेट स्टेडियम की सौगात दिलाई है। अब एयरपोर्ट पर 80 करोड़ की लागत से नया एटीसी और फायर स्टेशन भी तैयार हो रहा है। दुबई उड़ान भी जल्दी शुरू हो जाएगी। इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी विमानन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश में एक हजार नए हवाई रुट बनाए जा रहे है और 100 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। हवाई मानचित्र से गायब हो चुके शहरों को भी विमानन सेवा से जोड़ा जा रहा है।

अफगानिस्तान से हर भारतीय को वापस लाना है

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के नागरिकों को भारत में शरण देने का निर्णय विदेश मंत्रालय लेगा। हमारा लक्ष्य अफगानिस्तान से हर भारतीय को वापस लाना है। वहां एयर लाइंस की उड़ानें बंद हो गई तो सरकार भारतीय वायु सेना का विमान भेजकर लोगों को भारत वापस लाई है। सिंधिया परिवार के इतिहास पर कांग्रेस द्वारा बार- बार सवाल उठाए जाने पर मंत्री सिंधिया ने कहा कि पानीपत की लड़ाई में सिंधिया परिवार के तीन वंशजों के सिर काट कर मुगल सेना ने बरझे पर लहराए थे, ताकि मराठा सेना में खौंफ पैदा सिंधिया परिवार के वंशज दत्ताजी महाराज को गोली मारने के बाद नजीबदुल्ला ने पूछा था कि और लड़ाई लड़ना है क्या? तो दत्ताजी ने कहा था कि जिएंगे तो लड़ेंगे। यह सिंधिया परिवार का इतिहास रहा है। मंहगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तेल के दाम ढाई साल पहले विश्वभर में 20 डालर प्रति बैरल होता था,जो बढ़कर 60 डालर प्रति बैरल हो गया। इससे महंगाई बढ़ रही है और यह विश्वव्यापी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!