मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में दलित सरपंच को पीटा

छतरपुर ।

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत धामची में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत के सचिव ने अनुसूचित जाति (दलित) सरपंच व उसके स्वजन की पिटाई कर दी। इस मामले पर संज्ञान लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी करके तुरंत एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

धामची के सरपंच अन्नू बसोर ने 15 अगस्त को गांव में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्राम पंचायत के सचिव सुनील तिवारी को मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करना था। पीड़ि‍त सरपंच अन्नू के अनुसार सुनील तिवारी आयोजन में समय पर नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों और ग्रामीणों के आग्रह पर उनका और अधिक इंतजार करने के बजाय मैंने ध्वजारोहण कर दिया। शिकायत के मुताबिक सुनील तिवारी को यह बात नागवार गुजरी और तैश में आकर उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर चल रहे कार्यक्रम में अन्नू बसोर, उसकी पत्नी के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके दोनों के साथ मारपीट की।

इस घटना के बाद धामची गांव में तनाव पैदा हो गया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़‍ित को साथ लेकर पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ओरछा रोड थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार ने बताया कि सरंपच की शिकायत पर सुनील तिवारी के खिलाफ मारपीट, धमकाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम करके जांच शुरू कर दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!