ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक पर देश की नजरें, पीएम मोदी एथलीटों का बढ़ाएंगे हौंसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीट टीम के साथ बातचीत करेंगे। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020 में भाग लेने जा रहे एथलीटों से 17 अगस्त की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे।

अनुराग ठाकुर भी रहेंगे मौजूद
पीएमओ की ओर से कहा गया कि कि यह भारत से पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली सबसे बड़ी टोली है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित रहेंगे। वहीं साेमवार को प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और उन्हे अगले साल 76वें स्वतंत्रता दिवस तक 75 स्कूलों का दौरा करने और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही स्कूली बच्चों के साथ खेल खेलने का आग्रह किया था।

टोक्यो ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से पीएम ने की थी मुलाकात
भारतीय खिलाड़ियों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने खेलों से जुड़े सामान उपहार स्वरूप भेंट किए थे। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री को एक भाला भेंट किया, वहीं कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू ने अपना बैडमिंटन रैकेट उन्हें सौंपा। महिला व पुरूष हॉकी दल के सदस्यों ने खिलाड़ियों की हस्ताक्षरित हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री को भेंट की।

पैरालंपिक खेलों में भी प्रशंसकों को नहीं मिली अनुमति
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक की तरह पैरालंपिक खेलों के दौरान भी स्टेडियम में प्रशंसकों को आने की अनुमति नहीं होगी। पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से होगा जिसमें लगभग 4,400 खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलंपिक में 11,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!