क्या मध्यप्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी ?

भोपाल:मध्यप्रदेश में एक बार फिर पुलिस कमिश्नर प्रणाली की चर्चा हो रही है. बताया गया है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के पक्ष में हैं और उन्होंने इस संबंध में कई अधिकारियों विशेषकर इससे जुड़े विशेषज्ञों से चर्चा भी की है. इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि सबसे पहले भोपाल और इंदौर में इस प्रणाली को प्रायोगिक तौर पर लागू कर देखा जाए हालांकि पूर्व में जब जब भी इस प्रणाली को लेकर बात हुई है आईएएस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण तर्क देकर इसका विरोध किया . 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन ऐसा पता लगा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल और इंदौर में शहरों के बढ़ते आकार और कानून और व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर शीघ्र पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर सकते है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीजी स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पुलिस कमिश्नर का दायित्व सौंपा जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी पर अगर भरोसा किया जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस प्रणाली का सपोर्ट किया है ।यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने 2002 में इस प्रणाली को लागू करने का मन बना लिया था लेकिन अंततः  वे इसे उस समय लागू नहीं कर सके थे।

ज्ञात रहे कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी पुलिस प्रणाली को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी और उसका मसौदा भी तैयार हो गया था लेकिन बाद में यह मूर्त रूप नहीं ले सका.

इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू कर सकेगी ? 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!