73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश वासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इस छोटे से कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में हर प्रयास को बल दिए गए हैं, हम पूरे समर्पण के साथ सेवारत हैं। उन्होंने कहा कि 10 हफ्तों में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए। मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया, आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन किया गया। आर्टिकल 370 और35Aहटाया गया।मोदी ने कहा किआर्टिकल 370 और35A हटाना पटेल के सपनों को साकार करने जैसा था।

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन

  • तीन तलाक जैसी बुराइयों को खत्म करने के मुद्दे को राजनीतिक तराजू से नहीं तौलना चाहिए।
  • भारत जल संरक्षण के महत्व को समझता है और इसीलिए नया मंत्रालय ‘जल शक्ति’ बनाया गया, स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र को लोगों के अनुकूल और बेहतर बनाने के लिये कदम उठाए गए हैं।
  • ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र लेकर हम चले थे लेकिन 5 साल में ही देशवासियों ने ‘सबका विश्वास’ के रंग से पूरे माहौल को रंग दिया।
  • यह समय 21वीं सदी के भारत और लोगों के सपनों को पूरा करने के बारे में सोचने का समय है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 की वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो इसे आप लोगों ने स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा?
  • अनुच्छेद 370, 35ए की पुरानी व्यवस्था से कश्मीर में केवल आतंकवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला
  • फैमिली प्लानिंग पर भी प्रधानमंत्री ने जोर दिया
  • लोकल टूरिज्म को बढ़ाने पर भी प्रधानमंत्री ने लोगों का आव्हान किया है
  • अपने टैलेंट को अपने घर में रहने के लिए भी जोर दिया अपने देश के लिए वह काम करें इस पर उन्होंने जोर दिया
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए लोगों से आव्हान किया
  • प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रधानमंत्री ने आवान किया तथा लोगों से कहा कपड़े का झोला अपने साथ लेकर बाजार में जाएं
  • लोगों से कहा कपड़े का झोला एक दूसरे को गिफ्ट करें व्यापारी वर्ग इस पर अधिक से अधिक जोर दें
  • पानी रीसाइकिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से आव्हान किया जल की महत्वता को लेकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले पर तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने सलामी का निरक्षण किया। लालकिले पर तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और यहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी एक बार फिर आजादी के जश्न के अवसर पर साफा पहने नजर आए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!