इंदौर जिले में 3.25 लाख परिवारों को आज मिलेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन

इंदौर ।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राशन वितरण योजना के तहत पूरे मध्य प्रदेश में शनिवार को एक साथ मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। इसके तहत इंदौर जिले में करीब 3.25 लाख परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। शनिवार को सुबह 10 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें जिले की 532 उचित मूल्य दुकानों पर यह कार्यक्रम होगा, जिसमें हर परिवार को 10 किलो राशन का थैला दिया जाएगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री का आनलाइन संबोधन भी होगा और हर दुकान पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश के गृह और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र भी मूसाखेड़ी की राशन दुकान पर राशन वितरण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ गोवा के खाद्य मंत्री गोविंद जी गोड़े भी होंगे। वे इस योजना के क्रियान्वयन को देखने आ रहे हैं। वे इंदौर इसलिए आ रहे हैं कि अगले कुछ दिन में गोवा में भी इस योजना पर काम होगा। योजना की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। वे राशन वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आश्वस्त हुए।

उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए कहीं पीले चावल तो कहीं निमंत्रण पत्र दें कर सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया है। उपभोक्ताओं के स्वागत के लिए राशन दुकानें सजाई गई हैं। उपभोक्ताओं को अतिथियों के हाथों से विशेष बैग में राशन दिया जाएगा। उपभोक्ताओं के सम्मान में रांगोलियां भी बनाई जाएंगी। उत्सवी माहौल के लिए कहीं ढोल-नगाड़े तो कहीं लोक-गीत, लोक नृत्य आदि का आयोजन भी होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!