उपभोक्ताओं को कहीं पीले चावल तो कहीं निमंत्रण पत्र दें कर सम्मान से बुलाया गया राशन लेने के लिये

उपभोक्ताओं के स्वागत के लिये सजधज कर तैयार हैं राशन की दुकानें

राशन लेने वाले उपभोक्ताओं का तिलक लगाकर किया जायेगा स्वागत
इंदौर :जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आज इंदौर जिले की सभी 532 राशन की दुकानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिले में उपभोक्ताओं को इन दुकानों से राशन लेने के लिये कहीं पीले चावल तो कहीं निमंत्रण पत्र दें कर सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया है। उपभोक्ताओं के स्वागत के लिये सभी दुकानें सजधज कर तैयार हैं। यहां आने वाले सभी उपभोक्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया जायेगा और अतिथियों के हाथों से विशेष बेग में उन्हें नि:शुल्क राशन दिया जायेगा। उपभोक्ताओं के सम्मान में रांगोलियां भी बनाई जायेंगी। उत्सवी माहौल के लिये कहीं ढोल-नगाड़े तो कहीं लोक-गीत लोक नृत्य आदि का आयोजन भी होगा।

कहीं पीले चावल तो कहीं निमंत्रण पत्र

निमंत्रण पाकर खुश है उपभोक्ता
कार्यक्रम के लिये निमंत्रण पाकर जिले के उपभोक्ता बेहद खुश है। इंदौर शहर के कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता बाबुलाल, मुकेश, राजु, दुर्गाबाई, सरजुबाई आदि बेहद प्रसन्न है। उनका कहना है कि हमे इस क्षेत्र की दैनिक उपयोगी प्राथमिक सहकारी भंडार से राशन मिलता है। हमे इस सम्मान के साथ राशन मिलेगा विश्वास नहीं हो रहा है। ऐसे ही विचार जिले के अन्य उपभोक्ताओं के भी है जिन्हें इस कार्यक्रम के लिये विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इंदौर जिले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार 7 अगस्त को सुबह से 10 बजे से जिले की सभी 532 राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उत्सवी माहौल में इन कार्यक्रमों के लिये तैयारियां की गई हैं। यह कार्यक्रम भोजन भी, जीवन भी, सम्मान भी, धन्यवाद मोदी जी थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

कहीं पीले चावल तो कहीं निमंत्रण पत्र

स्वागतकर्ता दल द्वारा हितग्राहियों को निमंत्रण दिया गया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय तरीके से पीले चावल देकर, निमंत्रण पत्र देकर, मान मनुहार कर इत्यादि से आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान से आश्रित अन्य ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया जाएगा तथा कार्यक्रम में उनके स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने पर उनको तिलक लगाकर/फूल देकर स्वागत किया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!