प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र आज इंदौर आएंगे

मरीमाता चौराहा में नवनिर्मित पुलिस आवास गृहों का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नि:शुल्क राशन वितरण योजना के कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
इंदौर :गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी विभाग एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र 6 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे इंदौर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. मिश्र शाम 5 बजे मरीमाता चौराहा में 15वीं बटालियन केम्पस स्थित नवनिर्मित पुलिस आवास गृह का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात शाम साढ़े 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नि:शुल्क राशन वितरण योजना की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे सत्यनारायण सत्तन के निवास पर भेंट करने जाएंगे। इसके पश्चात विष्णु शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन के निवास पर भी जाकर भेंट करेंगे। मंत्री डॉ. मिश्र रात्रि 8 बजे रामबाग में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 9 बजे कालानी नगर स्थित हृदयेश दीक्षित के निवास पर भेंट करने जाएंगे। मंत्री डॉ. मिश्र रात्रि विश्राम रेसीडेंसी सर्किट हाउस में करेंगे।
प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र अगले दिन 7 अगस्त को प्रात: 8 बजे रेसीडेंसी में आमजन से भेंट करेंगे। वे प्रात: 9 बजे इन्द्रपुरी स्थित मधु वर्मा के निवास पर भेंट करने जाएंगे। इसके पश्चात प्रात: 10 बजे मूसाखेड़ी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नि:शुल्क राशन वितरण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. मिश्र अपरान्ह तीन बजे हातोद सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 4 बजे हातोद से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!