दिल्ली में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

नई दिल्ली ।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में लगभग 50 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। सीएम ने कहा, “शनिवार  तक दिल्ली में करीब 74 लाख लोगों को 1 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से कम से कम 26 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। शेष बचे लोगों को वैक्सीन की एक खुराक लगी है”।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग टीकाकरण के लिए उत्साह और इच्छा दिखा रहे हैं। मैं सभी स्वास्थ्यकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देना चाहता हूं। हालांकि, खुराक की कमी के कारण, हम टीकाकरण अभियान को आगे नहीं बढ़ा पाए हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के अनुसार, हर दिन लगभग 50,000-70,000 टीके लगाए जा रहे हैं। अगर हमें आवश्यक मात्रा में खुराक मिलती है, तो हम आसानी से हर दिन तीन लाख लोगों को टीकाकरण करने में सक्षम रहेंगे। लेकिन, हम कमी के बीच ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। हम इस मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं ताकि राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों को वैक्सीन अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मात्रा में खुराक मिल सके।
लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी लोगों को टीका लगाने की “दोहरी चुनौती” का सामना कर रही है, जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है और जिन्हें अपनी पहली खुराक मिल चुकी है किन्तु दूसरी खुराक देना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!