संसदीय उपचुनाव को लेकर राजनीति में उबाल, नेता ठोक रहे खम

बुरहानपुर । खंडवा संसदीय क्षेत्र में होने वाले सांसद के उपचुनाव को लेकर राजनीति उबाल पर है, कोई स्वंय के लिए तो कोई पत्नि के लिए पार्टी आलाकमान के दरबार में अर्जी लगाकर दावेदारी कर रहा है। स्वं. नंदकुमार सिंह चौहान के असमायिक निधन से खाली होने वाली इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर है, भाजपा इसे अपने पाले की सीट मानकर सिमपेथी के चलते जीत बरकरार रहने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस भाजपा से यह सीट गुणा भाग के आधार पर हासिल करना मान रही है कि भाजपा में गुटबाजी चर्म पर है पार्टी टिकिट किसी भी गुट को दे हार भीतरी घात के चलते पक्की है, यहां ऐसे में कांगेस के लिए भी जीत आसान नही होगी यहां भी बहुत दावपेच है, कांग्रेस और भाजपा के बीच का सीधा मुकाबला चौकोणीय रूप धारण कर सकता है, और यह चौकोणीय मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा। भाजपा से जहां उम्मीदवारों की सूची स्थानीय तौर पर लंबी है वहीं कांग्रेस की छोटी सी सूची में दावपेच अधिक है। ऐसे में कांग्रेस से अरूण यादव भाजपा से हर्ष वर्धन चौहान और अर्चना चिटनीस के साथ अन्य नाम भी शामिल है। वहीं र्निदलीय विधायक ने अपनी पत्नि का दावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष रखा है, जब कि वह स्वंय सदन में उनका झुकाव भाजपा की ओर अधिक देखा गया है। अब ऐसे में उपचुनाव का यह दंगल कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सितंबर के अंतिम सप्ताह से पूर्व यह उपचुनाव नियमानुसार सम्पन्न होना है जिस के लिए राजनैतिक सर्गीमियां तेज है। लेकिन चुनाव आयोग की उपचुनाव को लेकर कोई सुगबुगाहट नही है, बल्कि निकाय चुनाव के मामले को लेकर चुनाव आयोग हाईकोर्ट में अपना पक्ष रख कर यह साफ कर चुका है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की स्थिति साफ होने के बाद ही निकाय चुनाव सम्भव है, अब ऐसे में संसदीय उपचुनाव की आयोग से कैसे उम्मीद की जा सकती है, यह तो समय ही तय करेगा, लेकिन राजनैतिक तौर पर खंडवा संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस अपनी पूरी बिछात बिछाने को तैयार है अब इंतेजार है तो चुनाव आयोग की हरी झंडी का। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!