4 से ज्यादा केस होने पर लगेगी रासुका, अपराध हुआ तो टीआई पर भी कार्रवाई

इंदौर:शहर में बढ़ते अपराधों को कंट्रोल करने के लिए मंगलवार को हुई बैठक के बाद बुधवार सुबह से थाना प्रभारियों ने गुंडों की नए सिरे से लिस्ट अपडेट की। कई थानों की लिस्ट में कुछ ऐसे भी बदमाश मिले, जिन्होंने पांच-दस साल से अपराध नहीं किए। इन्हें लिस्ट से बाहर किया गया। वहीं बीट के जवानों को घर भेजकर गुंडों के ताजा फोटो व उनसे नए सिरे से डोजियर भराए गए। बता दें कि शराब ठेकेदारों के गैंगवार के बाद शहर में अपराध रोकने के लिए डीआईजी मनीष कपूरिया ने मंगलवार को बैठक ली थी।

उसमें सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि जिन बदमाशों के चार या इससे अधिक अपराध हैं, उन्हें गुंडा सूची में शामिल करें। लगातार वारदात करने वालों के खिलाफ जिलाबदर व एनएसए की कार्रवाई करें। ऐसा नहीं करने पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी वह हर बैठक में देते हैं।

एक्शन प्लान डोजियर भराओ, हाजिरी लगवाओ

अनलॉक के बाद शहर के आउटर इलाकों में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर भी डीआईजी ने चिंता जताई। उन्होंने कॉलोनी की सोसाइटी के लोगों से तालमेल बैठाकर दुकान, मकान व संस्थानों के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस थानों में लेने का सुझाव दिया। कैमरे अपडेट हैं या नहीं, उनका मेंटनेंस हो रहा है कि नहीं, इसकी भी जांच करने के लिए कहा। बदमाशों को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उनके आय के स्रोत पता लगाने को भी कहा है। उन्होंने एक बार फिर से बदमाशों से डोजियर भरवाने, थाने में रोज हाजिरी लगवाने के निर्देश दिए। ज्यादातर बदमाश अवैध शराब, जमीन आदि के काम में लगे हैं।

इधर भाऊ के 100 से ज्यादा बदमाश भूमिगत

वहीं एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि गैंगस्टर सतीश भाऊ की गिरफ्तारी के बाद उसके 100 से ज्यादा बदमाशों को चिह्नित किया गया था, लेकिन सभी शहर छोड़कर भाग गए। परिजन को थाने बुलाकर उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। ये बदमाश अभी मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे। वहीं एसआईटी ने भाऊ के संपर्क में रहने वाले करीब 125 लोगों की जानकारी जुटाई है। हालांकि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सीधी बात- मनीष कपूरिया, डीआईजी

हर जगह पुलिस की मौजूदगी संभव नहीं, फिर भी हम प्रयास कर रहे हैं

  • पुलिस हर बार प्लानिंग करती है, लेकिन निकलता कुछ नहीं?

– हर जगह पुलिस की मौजूदगी संभव नहीं है।

  • एक्शन प्लान किस तरह लागू किया जाएगा?

– थाना प्रभारियों के स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर बदमाश पर बीट स्तर पर नजर रखी जाएगी।

  • इस बार क्या उम्मीद रखे जनता?
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!