सहकारिता विभाग का अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर। लोकायुक्त की टीम ने सहकारिता विभाग में पदस्थ एक वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. पूरे मामले में अधिकारी के द्वारा एक फर्जी शिकायत के मामले में लेनदेन कर निपटाने की बात कह कर बुलाया गया था. उसमें 15000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी. इस पूरे मामले में फरियादी ने लोकायुक्त को सूचना दी थी.लोकायुक्त विभाग ने सहकारिता विभाग में पदस्थ वरिष्ठ सहायक निरीक्षक प्रमोद तोमर को पंद्रह हजार की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है. फरियादी दिलीप बोरासी जो कि तिलक नगर सहकारी संस्था के अध्यक्ष है उन्होंने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि अधिकारी के द्वारा एक फर्जी शिकायत के मामले में रिश्वत की मांग की जा रही है. वहीं प्रमाण के तौर पर फोन रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त पुलिस को सौंपी थी.

तिलक नगर सहकारी संस्था के अध्यक्ष दिलीप बोरासी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष के द्वारा ही अलग-अलग लोगों से लगातार सरकारी विभाग में शिकायतें करवाई जाती है जो कि पूरी तरीके से फर्जी रहती है. पूर्व में भी ऐसी कई शिकायतें पूर्व अध्यक्ष ने सहकारिता विभाग में करवाई थी. इस पूरे मामले में पूर्व अध्यक्ष के साथ सहकारिता विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद तोमर भी मिले हुए थे. जब भी कोई शिकायत की जाती थी तो उसके जांच की कमान प्रमोद तोमर के द्वारा ही ली जाती थी.

पूर्व अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों के माध्यम से सहकारिता विभाग को शिकायत कार्रवाई की अध्यक्ष संस्था के सदस्यों को समय पर लोन नही दे रहे है, और लगातार संस्था में गड़बड़ी की जा रही है अतः लगातार पूर्व अध्यक्ष के द्वारा सहकारिता विभाग में शिकायत की जाती और जब भी शिकायत की जाती उसकी जांच का जिम्मा प्रमोद तोमर को मिलता था.

एक, दो शिकायत होने के बाद जब संस्था के अध्यक्ष दिलीप बोरासी को शक हुआ कि इस पूरे मामले में पूर्व अध्यक्ष और सहकारिता विभाग के निरीक्षक प्रमोद तोमर मिले हुए हैं तो उन्होंने प्रमोद तोमर की रिश्वत की डिमांड की रिकॉर्डिंग की और उसके बाद लोकायुक्त को शिकायत कर दी और उसी के बाद लोकायुक्त ने अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!