तबादलों पर घमासान! सिर्फ 6 दिन बाकी, लेकिन जारी नहीं हो सकी तबादला सूची, 24 हजार एप्लिकेशन पेंडिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश में 31 जुलाई तक तबादले हो सकेंगे. ताबदले के लिए महज 6 दिन बाकी हैं, लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हो सकी है. जिस वजह से अधिकारी और कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जा रहा है कि अभी तक 28 हजार से ज्यादा ट्रांसफर पेंडिंग हैं. बता दें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 से 31 जुलाई तक ट्रांसफर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सिर्फ पांच विभाग उच्च शिक्षा विभाग, वाणिज्य-कर, पंचायत विभाग, जल संसाधन विभाग ने सूची जारी की है.

जानकारी के मुताबिक, नियमों के चलते अभी तक तबादलों की सूची जारी नहीं हो सकी है. मंत्री सूची को अनुमोदित कर मंत्रालय भेज रहे हैं. लेकिन विभाग के एसीएस, प्रमुख सचिव को अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं.

प्रभारी मंत्रियों को जिले के तबादले के अधिकार

प्रभारी मंत्रियों को जिले के तबादलों के अधिकार दिए गए हैं, लेकिन लगातार स्थानीय नेताओं और मंत्री के लोगों के तबादलों को लेकर घमासान मचा हुआ है. दरअसल तबादला नीति के नियम में भी संशोधन किया गया है. जिसमें साफ कहा गया है कि कोई भी आदेश ऐसा ना हो जिसे न्यायालय में चुनौती दी जा सके और ऐसा होता है तो उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे.

30 से 40% तक नाम अनुमोदित

तबादला नीति में स्पष्ट है कि किसी भी विभाग में संबंधित संवर्ग में 10 परसेंट से अधिक तबादले नहीं होंगे. कई मंत्रियों ने 30 से 40% तक नाम अनुमोदित किए हैं. ऐसे में अधिकारी पशोपेश में हैं. तबादलों में विधायकों का खासा दबदबा है, हर विधायक मंत्री के यहां सिफारिश लेकर जा रहा है कि उसके करीबियों का तबादला हो. इसके साथ ही संगठन के लोगों की सूची भी मंत्री के पास पहुंच रही है. मंगलवार को कैबिनेट बैठक में भी यह मुद्दा उठाया जा सकता है.

कैबिनेट बैठक में उठ सकता है मुद्दा

27 जुलाई को कैबिनेट की बैठक होनी है. जिसमें तबादलों का मुद्दा उठाया जा सकता है. ऐसा भी माना जा रहा है कि ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार तबादला से हटे प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ा सकती है.

मध्य प्रदेश में तबादला नीति के नियम

कोरोना से संक्रमित हुए कर्मचारियों को मनचाहे ट्रांसफर में प्राथमिकता दी जाएगी. कोविड-19 पॉजिटिव के आधार पर कर्मचारी का ट्रांसफर रद्द किया जा सकता है. यह छूट कैंसर, किडनी और ओपन हार्ट सर्जरी आदि गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को मिलती है.

तहसील जिला और राज्य स्तर पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर होंगे. प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के स्थानांतरण विभागीय मंत्री के अनुमोदन और जिले के भीतर के तबादले प्रभारी मंत्री और कलेक्टर आपसी समन्वय से करेंगे. आदेश में कहा गया है कि मानवीय आधार पर ही तबादले होंगे. डीएसपी से नीचे के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड करेगा. जिले में प्रभारी मंत्री के अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक पोस्टिंग करेंगे. डीएसपी और उनके ऊपर के तबादले गृहमंत्री के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री के समन्वय से होंगे.अनुसूचित जाति में रिक्त पदों को पहले भरा जाएगा. 3 साल की सेवा पूरी होने के बाद ही ट्रांसफर किए जाएंगे. जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का रिटायरमेंट 1 साल के अंदर होने वाला है, उनका तबादला नहीं होगा. पति-पत्नी का एक साथ स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर हो सकेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!