मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 35 घायल

मैनपुरी: थाना करहल के अंतगर्त आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस (UP 17 AT 0910) पोल से टकरा गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 35 लोग घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए SPGI सैफई इटावा भेजा गया.सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की सहायता करने व घायलों को जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. घटना की जानकारी पर सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य जुटे हैं.मैनपुरी-आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 93 पर डबल डेकर बस जोकि बिहार के हाजीपुर से दिल्ली जा रही थी. इस दौरान ड्राइवर को झपकी आने से बस सड़क किनारे खड़े साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई. जिसमें 35 यात्री घायल हो गए हैं. वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं. घायलों को इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. हादसे में 5 महिलाएं और 30 पुरुष घायल हैं. ये सभी हाजीपुर (बिहार) के रहने वाले हैं. जो दिल्ली काम की तलाश में जा रहे थे.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!