आईटीएमएस बस टर्मिनल के लिए 70 करोड के टेण्डर जारी

ग्वालियर ।

स्मार्ट सिटी द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बनवाए जा रहे आईटीएमएस बस टर्मिनल के लिए 70 करोड रुपये के टेण्डर जारी कर दिए गए हैं। इस टेण्डर में जो शर्त रखी गई है उसके बाद अब यहां पर देश की बड़ी कंपनियां ही इस कार्य को कर सकेंगी। इसके कारण बडे स्तर पर होने वाली गडबडियों पर रोक लग सकेगी।

बस टर्मिनल के लिए स्मार्ट सिटी को हजीरा थाने के पास जगह मिली है, यहां पर स्मार्ट सिटी द्वारा अंतर्राज्यीय बस अड़डा बनाया जा रहा है। इसमें एक बार में एक सैकडा तक बसों का संचालन किया जाएगा । विश्वस्तरीय इस बस अड्डे का स्वरूप एकदम हवाई अड्डे की तर्ज पर होगा। जिसके चलते यहां पर आने वाले लोगों को अलग ही आनंद मिलेगा। यहां पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों के लिए यहां ठहरने तक की व्यवस्था होगी। साथ ही यहां पर उनके बेहतर खान-पान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बस के स्टॉफ के लिए आराम करने की अलग से जगह होगी। साथ ही उनके दैनिक दिनचर्या के लिए भी व्यवस्था यहां पर की गई है। साथ ही यहां पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे जिससे यहां पर सूर्य की रोशनी से काफी बिजली बनाई जा सके। यहां से दिल्ली, इंदौर, भोपाल, गुडगांव हरिद्वार, आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं स्थानीय स्तर की बसों को भी यहीं से संचालित किए जाने की योजना पर विचार किया जा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!