वकील से देसी पिस्‍टल खरीदकर 27 हजार में बेचने आया था, पुलिस ने दबोचा

भोपाल ।

वकील से बीस-बीस हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर राजधानी में 27 हजार रुपये में बेचने आए तस्कर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से तीन पिस्टल व पांच कारतूस जब्त किए है। पुलिस हथियारों के सौदागर इटारसी के वकील की तलाश कर रही है। हथियार तस्कर ने खोखा और डंडा नाम का कोर्ड वर्ड रखा था, जिसको हथियार देने थे। आरोपित पहले भी शहर में इसकी सप्लाई कर चुका है।
एएसपी क्राइम गोपाल धाकड़ के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि आशिमा मॉल के पास एक व्यक्ति पिस्टल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान शुभम वर्मा (26) निवासी ग्राम अमोदा, थाना गौहरगंज, जिला रायसेन के रुप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन देसी पिस्टल व 5 जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपित शुभम ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह छत्रपाल नामक इटारसी के व्यक्ति से 20-20 हजार रुपये में पिस्टल लेकर आता है। यहां एक पिस्टल पर सात हजार के मुनाफे पर बेचता है। आरोपित छत्रपाल के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसके खिलाफ इटारसी थाने में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपित पेशे से वकील है व एक ढाबा भी संचालित करता है। वह एक राजनीतिक पार्टी का सक्रिय सदस्य भी है। आरोपित छत्रपाल की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने इटारसी पुलिस से संपर्क कर लिया है।

नए लोगों को नहीं देता था हथियार
आरोपित शुभम नए लोगों को हथियार नहीं देता था। वह कई दिनों से हथियार तस्करी कर रहा है। कोर्ड वर्ड बताने पर ही हथियार देता था। वह कारतूस भी उपलब्ध करवाता था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!