विधायक पर ‘श्री राम’ लिखा हुआ भगवा ध्वज फाड़ने का आरोप

राजस्थान के आमागढ़ किले में निर्दलीय विधायक द्वारा ‘श्री राम’ लिखा हुआ भगवा ध्वज फाड़ने का मामला सामने आया है. आरोप है कि विधायक रामकेश मीणा ने ‘श्री राम’ लिखे हुए भगवा ध्वज को फाड़ दिया. यह मामला सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए हिंदूओं के अपमान का आरोप:बीजेपी नेता और यूपी सीएम के सूचना सलाहकार सलभ मणि त्रिपाठी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर हिंदुओ का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि, राहुल और प्रियंका जी,आपके गुंडों की अगुवाई में समूचे राजस्थान में हो रहा हिंदुओं का ये महाअपमान ही कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील बनेगा, तुष्टीकरण में अंधी कांग्रेस की तरफ से भगवा ध्वज पर चली हर ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा, इंतजार करिए, जय जय श्रीराम !!

घटना सोशल मीडिया पर वायरल

यह मामला सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. राजस्‍थान बीजेपी के पूर्व पार्टी प्रवक्‍ता लक्ष्‍मीकांत भारद्वाज ने लिखा कि, जयपुर के गलता तीर्थ स्थित आमागढ़ की पहाड़ी पर सत्ताधारी कांग्रेस समर्थित विधायक की मौजूदगी में श्रीराम लिखा पवित्र भगवा ध्वज पोल से उतार कर फाड़ दिया कहाँ हो फ़र्ज़ी जनेऊधारी ?

गौरतलब है कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले शिव की मूर्तियों को तोड़ने का मामला भी सामने आया था. बाद में मामले में पुलिस ने एफआईआरदर्ज की थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!