क्या आप जानते हैं ओलंपिक के पांच रिंग का असली मतलब? पाएं इससे जुड़े सवालों के जवाब

कोरोना वायरस के कहर के चलते एक साल की देरी के बाद आखिरकार ओलंपिक (Tokyo 2020) खेलों की शुरुआत होने जा रही है. 23 जुलाई से जापान के टोक्यो में खेलों के महाकुंभ की शुरुआत होगी. खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगी परिक्षाओं से जुड़े छात्रों के लिए भी ओलंपिक एक बहुत ही महत्वपूर्ण इवेंट है. परीक्षा में पूछे जाने वाले जनरल नॉलेज के सवालों के खेलकूद सेक्शन में ओलंपिक से जुड़े सवाल काफी पूछे जाते हैं.

जनरल नॉलेज विषय के खेलकूद सेक्शन में ओलंपिक खेलों से सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं. इसमें ओलंपिक में खेले जाने वाले सभी खेलो के बारे में और मेडल जीतने वाले विजेताओं के बारे में सवाल आते है. आइए ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानते हैं जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं.

सवाल 1- ओलंपिक खेलों की शुरुआत किस साल और कहां हुई थी?
जवाब- 1896 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, जो आधिकारिक तौर पर पहले ओलंपिक के रूप में जाना जाता है. यूनान की राजधानी एथेंस में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 1896 के बीच यह बहु खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी.

सवाल 2- ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अन्तराल पर आयोजित किए जाते हैं?
जवाब- 04 वर्ष.

सवाल 3- ओलंपिक खेलों का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
जवाब- पियरे डी कुवर्टिन.

सवाल 4- मैक्सिको ने किस वर्ष ओलंपिक में शुभंकर की परंपरा की शुरुआत की थी?
जवाब- 1968.

सवाल- 5. ओलंपिक के पांच रिंग का असली मतलब क्या है?
जवाब- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अनुसार, ये ओलंपिक रिंग खेल की सार्वभौमिकता को दर्शाते हैं. इन रिंग के जो रंग हैं, वह सभी देशों के राष्ट्राध्वज में दिखने वाले किसी न किसी रंग से मेल खाते हैं. ये पांच रिंग पांच पारंपरिक महाद्वीपों-अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप का प्रतिनिधित्व करते हैं.

सवाल- 6. सबसे पहले किस देश से महिलाओं ने ओलपिक खेलों में भाग लिया था?
जवाब- पेरिस (फ्रांस).

सवाल- 7. ओलंपिक खेलों का आयोजन कौन करता है?
जवाब- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति.

सवाल- 8. ओलंपिक मशाल जलाने की शुरुआत कब हुई?
जवाब- ओलंपिक मशाल जलाने की शुरुआत 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक से की गई थी.

सवाल- 9. ओलंपिक ध्वज पर अंकित आपस में जुड़े पांच विभिन्न रंग के छल्लों में कौन सा रंग अफ्रीका महाद्वीप को प्रदर्शित करता है?
जवाब- काला.

सवाल- 10. किस वर्ष भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण जीता?
जवाब- 1928.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!