रूस में सारंग हेलीकॉप्टर माक्स एयर शो में करेगा प्रदर्शन

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम रूस के जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहली बार माक्स अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एयर शो एक द्विवार्षिक आयोजन है और इस वर्ष इसका आयोजन 20 से 25 जुलाई 2021 तक किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब सारंग टीम अपने ‘मेड इन इंडिया’‘ध्रुव’ एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) के साथ रूस में अपने 4 हेलीकॉप्टर एरोबेटिक्स डिसप्ले करेगी। एचएएल निर्मित इन मशीनों में हिन्ज रहित रोटोर हैं और ये अत्याधुनिक एवियोनिक्स से सुसज्जित हैं जो उन्हें सैन्य उड्डयन के लिए बेहद अनुकूल बनाता है। भारतीय वायुसेना के अतिरिक्त,उन्हें सैन्य उड्डयन के लिए बेहद अनुकूल बनाता है। 
भारतीय वायुसेना के अतिरिक्त, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक भी इस हेलीकॉप्टर को ऑपरेट करते हैं। सारंग टीम का निर्माण 2003 में बेंगलुरू में हुआ था और इसका पहला अंतर्राष्ट्रीय डिसप्ले 2004 में सिंगापुर में एशियन एयरोस्पेस एयर शो में हुआ था। उसके बाद से सारंग ने अभी तक संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, ब्रिटेन, बहरीन, मॉरीशस तथा श्रीलंका में एयर शो तथा औपचारिक अवसरों पर भारतीय उड्डयन का प्रतिनिधित्व किया है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर एयरोबेटिक्स डिसप्ले के अतिरिक्त इस टीम ने उत्तराखंड में ऑपरेशन राहत (2013), केरल में ओखी तूफान (2017) तथा केरल में ऑपरेशन करूणा बाढ़ राहत (2018) जैसे अनगिनत मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!