इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन को लेकर छलका ‘ताई’ का दर्द: “टुकड़ों-टुकड़ों में ही सही लेकिन पूरा हो काम”

इंदौर। कई सालों से अटके दाहोद-इंदौर रेलवे ट्रैक को लेकर एक बार फिर इंदौर के लोगों की उम्मीद जागी है.पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सांसद शंकर लालवानी के साथ इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने की बात कही है. बताया जा रहा है कि फंड की कमी के चलते यह प्रोजेक्ट कई सालों से अटका हुआ है.अब टुकड़ों-टुकड़ों में काम पूरा किया जा रहा है.

इंदौर से दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट सुमित्रा महाजन ने सांसद रहते हुए मंजूर करवाया था. कई साल बीत जाने के बाद भी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया. मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व लोकसभा स्पीकर काफी मायूस भी नजर आई. सुमित्रा महाजन ने किया कि अगर सरकार के पास पैसा नहीं है, तो टुकड़ों-टुकड़ों में प्रोजेक्ट का काम करें. कई सालों से प्रोजेक्ट का काम अटका हुआ है.

सुमित्रा महाजन ने कहा कि पहले प्रोजेक्ट देवास और मक्सी होकर जाना था. इस दौरान हमने पहले फेज में देवास और मक्सी का काम करवाया था. आज देवास और मक्सी लाइन पर ट्रेनें चल रही है. इसके बाद कई कारणों से यह प्रोजेक्ट अटकता रहा. अब हम कोशिश कर रहे हैं कि टुकड़ों-टुकड़ों में ही सही लेकिन यह प्रोजेक्ट पूरा तो हो.

अहिल्याबाई होलकर पर आधारित स्मारक की परिकल्पना के बारे में बोलते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी स्वीकृति दी है. इसके लिए अब जमीन की तलाश की जा रही है. जल्द इंदौर में देवी अहिल्या का भव्य स्मारक बनकर तैयार होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!