लव जिहाद! अफजल ने गोलू बनकर नाबालिग लड़की को फंसाया, मामला दर्ज

इंदौर। शहर में एक के बाद एक लव जेहाद के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जेहाद सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक से घर से गायब हो गई. जैसे ही परिजनों को नाबालिग के गायब होने की सूचना लगी, तो उन्होंने आसपास और परिजनों के यहां तलाश शुरू कर दी. काफी तलाशने के बाद भी जब लड़की का पता नहीं चला, तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत राजेंद्रनगर पुलिस को दी.
पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका व्यक्त की कि गोलू नामक युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी. साथ ही बताया कि संभवत: गोलू उसे अपने साथ लेकर गया होगा. इसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने गोलू नामक युवक को हिरासत में ले लिया, जहां से गायब हुई लड़की भी गोलू के साथ मिल गई. इसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने गोलू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया. वहीं, जब पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो चला कि गोलू का असली नाम अफजल है और उसने 15 वर्षीय लड़की से गोलू नाम से ही दोस्ती की थी, जिसके कारण युवती उसकी बातों में आ आ गई.

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
वहीं, बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय लड़की की दोस्ती इंस्ट्राग्राम के माध्यम से गोलू नामक युवक से हुई थी. इसके बाद वह अधिकतर समय घर के बाहर मिला करते थे. इस बात की जानकारी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की बड़ी बहन को भी थी. दरअसल, युवक गोलू नाम से मिलना था तो बड़ी बहन को भी किस तरह की कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन इसी दौरान जब गोलू के अफजल होने की जानकारी लगी, तो उन्होंने पूरे मामले में लव जिहाद सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराने की मांग राजेन्द्र नगर पुलिस को दी. अतः राजेन्द्र नगर पुलिस ने भी पीड़ित युवती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.

बजरंग दल ने घेरा थाना
वहीं, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पूरे मामले की जानकारी लगी, तो उन्होंने थाने का घेराव कर लिया. साथ ही युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस ने भी इस पूरे मामले में बजरंग दल के साथ ही पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है, लेकिन इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लव जिहाद के पहले भी मामले सामने आते रहे हैं

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!