उपचुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद, दिल्ली से लौटे कमलनाथ 4 दिन लेंगे मैराथन बैठकें

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीतिक में बड़ा पद सौंपे जाने की संभावनाओं के बीच कमलनाथ अपना दिल्ली दौरा खत्म कर भोपाल लौट आए हैं. खबर है कि कमलनाथ कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने से इनकार कर चुके हैं और मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का नया फॉर्मूला लेकर दिल्ली से भोपाल आए हैं.

सूत्रों की माने तो कमलनाथ की दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रदेश के आगामी उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम और प्रदेश महिला कांग्रेस को लेकर निर्णायक चर्चा हुई है. कमलनाथ एमपी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर लंबी चर्चा करके लौटे हैं. सोमवार से अगले 4 दिनों तक वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे. खबर है कि इस दौरान महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के कुछ पदों पर नियुक्तियों की घोषणा भी हो सकती है.

उपचुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन

कमलनाथ सोमवार को सुबह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि सबसे पहले कमलनाथ बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन के अलावा अनूपपुर, टीकमगढ़ और सतना जिले के प्रभारियों की रिपोर्ट देखेंगे. इन रिपोर्ट में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और दावेदारों को लेकर जानकारी होगी. खंडवा में लोकसभा का उपचुनाव होना है जबकि जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव में विधानसभा के उपचुनाव होना है.

उपचुनाव से पहले मजबूत करेंगे संगठन

खबर है कि उपचुनाव में रैगांव और जोबट को छोड़ पृथ्वीपुर और खंडवा के लिए कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं. प्रदेश में एक लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कमलनाथ सभी क्षेत्रों के नेताओं को एकजुट करने की तैयारी में है. संगठन को मजबूत करने के लिए कमलनाथ बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

कांग्रेस का जांच दल सौंपेगा रिपोर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ गंजबासौदा में हुई दर्दनाक घटना की जांच के लिए गठित की गई कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे. कांग्रेस का जांच दल कमलनाथ को पूरी रिपोर्ट सौंपेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!