MP की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के साथ सेल्फी के लिए देने होंगे 100 रुपए

खंडवा। मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर शनिवार को खंडवा दौरे पर पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जो भी लोग उनके साथ सेल्फी लेंगे, उनसे वो 100 रुपए लेंगी. मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि सेल्फी से होने वाली कमाई को पार्टी फंड में जमा करवाएगी. जमा किए गए पैसों से संगठन का काम होगा.

शनिवार को खंडवा के दौरे पर पहुंची प्रभारी मंत्री कई कार्यक्रम में बिना मास्क के नजर आई. कलेक्टर कार्यालय में बैठक के दौरान भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया. कलेक्टर कार्यालय के बाहर ज्ञापन लेने के दौरान सिर्फ नाम के लिए गमछा मुंह पर लगा लिया, जो थोड़ी देरी में मुंह से हट गया.

बैठक के दौरान नहीं लगाया मास्क

इससे पूर्व मंत्री ठाकुर भाजपा कार्यालय में प्रादेशिक वर्चुअल बैठक में भी शामिल हुईं. यहां भी पूरे समय वह बिना मास्क लगाए ही नजर आई. कलेक्ट्रेट में हुए बैठक में मंत्री के अलावा कलेक्टर, विधायक देवेंद्र वर्मा, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक राम दांगोरे, कलेक्टर अनय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे. लेकिन इस दौरान भी मंत्री के चेहरे पर मास्क या गमछा नजर नहीं आया.

यज्ञ से बढ़ती है रोग प्रतिरोध क्षमता

जब पत्रकारों ने मंत्री उषा ठाकुर से मास्क नहीं लगाने को लेकर सवाल पूछे, तो मंत्री ने कहा कि मैं बचपन से वैदिक पद्धति से जीती आ रही हूं. मेरे घर में दोनों समय अग्निहोत्र यज्ञ होता है. हम रोज शंख का नाद करते हैं. विज्ञान ने सिद्ध किया है कि यज्ञ करने से रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है. जो इन पद्धतियों को अपनाएगा हमेशा निरोगी रहेगा. हालांकि मंत्री ने खुद तो मास्क नहीं लगाया लेकिन लोगों को मास्क लगाने का ज्ञान देते जरूर नजर आई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!