शिवपाल यादव इस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संभल जिले की यादव बाहुल्य गुन्नौर सीट से किस्मत आजमा सकते हैं।  दरअसल, यहां जारी एक पोस्टर में शिवपाल सिंह यादव गुन्नौर की जनता से आशीवार्द मांगते हुए दिख रहे हैं जिससे उनके इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयी हैं। पोस्टर में शिवपाल सिंह की ओर से साफ तौर पर लिखा गया है कि जैसे साल 2004 में नेताजी को आशीवार्द मिला है वैसे ही अपने लिए भी आशीवार्द की चाहत रखते हैं। पोस्टर में लिखा है “ प्रिय क्षेत्रवासियो जैसा की आप भली भांति जानते है कि गुन्नौर से हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है । वर्ष 2004 के विधानसभा उपचुनाव मे नेता जी को नेतृत्व करने का मौका दिया । गुन्नौर विधानसभा के लोगो की जन आकांक्षाओ को देखते हुए हमने विधानसभा चुनाव 2022 मे गुन्नौर से लडने का निर्णय लिया है आशा करता हूॅ । आप हमारा सम्मान बरकरार रखेंगे। शिवपाल सिंह यादव गुन्नौर की जनता से अपना जुड़ाव भी बता रहे है। 2004 से अपना परिवारिक रिश्ता का भी शिवपाल जिक्र कर रहे है । अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि शिवपाल विधानसभा चुनाव अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे या नही। जसवंतनगर सीट से शिवपाल की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव चुनाव लड़ सकते है। 1996 से शिवपाल सिंह यादव इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे है । जसवंतनगर विधानसभा सीट मुलायम परिवार की पंरपरागत सीट मानी जाती है। वायरल पोस्टर आधिकारिक है या नही इस पर सवाल जरूर बनता है। गुन्नौर विधानसभा यादव बाहुल्य विधानसभा सीट है । फिलहाल इस सीट भाजपा के अजीत कुमार राजू एमएलए है।  गुन्नौर विधानसभा 111 सीट से 2007 मे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव मैदान मे उतरे उनको जीत मिली और 54696 वोट हासिल हुए । जसवंतनगर इलाके के पीएसपी से प्रभावी नेताओ की बात को यकीन करे तो शिवपाल सिंह यादव अपने स्थान पर अपने बेटे आदित्य को चुनाव मैदान मे उतार सकते है इसलिए आदित्य की सक्रियता लगातार बनी हुई है । इटावा के सीडीओ के नाम सोमवार को शिवपाल सिंह यादव की ओर से प्रतिनिधियो को लेकर लिखी गई चिठठी दोपहर बाद प्रचारित हुई । प्रतिनिधि बनाये जाने के बाद ही आदित्य यादव के जसवंतनगर से चुनाव लडने की चचार्ए जोर पकडे ही थी कि एकाएक शिवपाल सिंह यादव के गुन्नौर से चुनाव लडने की बात भी सामने आ गई है। वैसे शिवपाल के भतीजे सपा प्रमुख अखिलेश ने चाचा शिवपाल के लिए इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट को छोड़ने की बात कही थी । अखिलेश यादव ने इस बात को भी बोला था कि उनके दल से गठबंधन होगा दल का विलय नही होगा लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि एक नये राजनैतिक मिजाज की तस्वीर दिखाई देगी । 
 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!