कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे सिद्धू? अब अरविंद केजरीवाल ने दिया यह बयान

पंजाब में जारी कांग्रेस की रार के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां संकेत दिए हैं कि वह आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकते हैं तो वहीं अब अरविंद केजरीवाल के बयान ने भी सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने हमेशा उनके विजन को पहचाना। अब आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है उन्हें बहुत खुशी हुई कि विपक्षी नेता भी उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी होती है कि आम आदमी पार्टी इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी पार्टियां और विपक्षी नेता भी हमारी तारीफ करते हैं। हमें इससे प्रोत्साहन मिलता है।’ अरविंद केजरीवा आज गोवा दौरे पर हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने इसके अलावा गोवा की जनता से वादा किया है कि अगर अगले चुनावों में उनकी पार्टी की सरकार आती है तो हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी। गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं।

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ में पढ़ी थी कसीदे
सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है। फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना। सिद्धू ने कहा कि आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!