कांग्रेस नेता बोले- दिग्विजय सिंह की जुबान पर रोक लगाओ, अनर्गल बोलते हैं; हिंदुओं को अपमानित करते हैं, इसलिए वो नाराज

अखिल भारतीय कांगेस कमेटी (AICC) के सदस्य एवं महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। राय ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि दिग्विजय सिंह की जुबान पर रोक लगाई जाए। इनके अनर्गल बयानों के कारण कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही है। यह हिंदुओं को अपमानित करने वाले बयान देते हैं, जिससे वो कांग्रेस पार्टी से दूर हो रहे हैं।

राय ने पार्टी अध्यक्ष से दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में भी दिग्विजय सिंह की भूमिका रही है। लिहाजा इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। राय ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां रहे हैं, पार्टी को नुकसान हुआ है। अभी जिस राज्य में हैं, वहां भी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राय ने कहा है कि 2003 में जब से दिग्विजय सिंह सत्ता से बाहर हुए हैं, वे लगातार हिंदू विरोधी बयान देते आ रहे हैं। वह एक वर्ग को खुश करने की मंशा से हिंदुओं को नाराज करते रहे हैं। देश की बड़ी आबादी उनके बयान को ही कांग्रेस का आधिकारिक बयान मान लेती है और कांग्रेस से नाराज हो जाती है। एक तरफ हिंदू दूर हो रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह जिस वर्ग को खुश करना चाहते हैं, वह भी पार्टी से दूर होता जा रहा है। कश्मीर में अनुच्छेद 370, बाटला हाउस मुठभेड़ का मामला, आतंकी ओसामा के नाम में जी जोड़ना आदि कई मामले हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए काम कर चुके राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस जीतकर भी सरकार नहीं बना सकी। ये उन्हीं के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हुआ। सिंह के प्रभारी रहते तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस को नुकसान हुआ। राय ने उप्र में कांग्रेस की दुर्गति और मप्र में कमल नाथ सरकार जाने में भी दिग्विजय सिंह की भूमिका की समीक्षा की मांग की है।

गृहमंत्री ने कहा- अब तो सोनिया गांधी दिग्विजय की हकीकत समझें

राय द्वारा सोनिया गांधी को लिखे पत्र के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की असलियत उनकी ही पार्टी के नेता उमंग सिंघार और कमलनाथ जैसे नेता पहले ही खोल चुके हैं। गृह मंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के आरोपों का खंडन अब तक किसी ने नहीं किया है। कमलनाथ भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार दिग्विजय सिंह की वजह से ही गई। अब महाराष्ट्र के विश्वबंधु राय जैसे नेता उनके बयानों से कांग्रेस को नुकसान होने की बात लिख रहे हैं। अब तो सोनिया गांधी को भी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!