कांग्रेस का मिशन 2024: राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें हुईं तेज, क्‍या कांग्रेस के लिए बनेंगे खेवनहार ?

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गईं. पंजाब और राजस्‍थान में कांग्रेस इकाई में आपसी कलह के बीच प्रशांत का राहुल से मिलना अहम माना जा रहा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर और गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर अब प्रशांत किशोर की मुलाकात अहम मानी जारी है.

सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर
दरअसल, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं, सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही कलह को लेकर यह चर्चा हुई है. Punjab में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी को चिंता सता रही है कि इस अंदरूनी उठापटक के कारण चुनावों में उसकी संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं.

पिछले कुछ सप्‍ताहों में सिलसिलेवार राजनीतिक मुलाकातें करने वाले प्रशांत किशोर बैठक के लिए राहुल गांधी के घर पहुंचे. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी वीडियो लिंक के जरिए बातचीत में शामिल हुईं. सूत्रों ने कहा कि गांधी परिवार के साथ प्रशांत किशोर की मुलाकात जरूरी नहीं कि किसी राज्य विशेष के लिए हो, बल्क‍ि किसी ”बड़ी रणनीति’ का हिस्सा हो सकती है.

प्रशांत किशोर ने इससे पहले 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक नए मोर्चे की अटकलों के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. दोनों ने कहा है कि कांग्रेस के बिना भाजपा के खिलाफ कोई गठबंधन नहीं हो सकता है.

हालांकि इससे पहले यह माना जा रहा था कि राहुल-प्रशांत किशोर की यह बैठक पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं-सीएम अमरिंदर सिंह और कांग्रेस में ही रहते हुए उनके प्रबल आलोचक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शांति कायम करने के प्रयासों की पृष्‍ठभूमि में हुई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!