सपा सरकार में यूपी में पनपते थे आतंकवादी, योगी राज में यूपी में ऐसा नहीं होगा

लखनऊ। यूपी एटीएस द्वारा राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल को तोड़ते हुए अलकायदा से संबंधित दो आतकंवादियों को गिरफ्तार करने के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यूपी की पुलिस पर और खासकर बीजेपी की सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता। इस बयान के बाद यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद अब बीजेपी विधायक संगीत सोम ने मेरठ में कहा कि अब उत्तर प्रदेश या हिंदुस्तान में कोई आतंकवादी को पनपने नहीं दिया जाएगा। समाजवादी की सरकार थी तो यहां आतंकवादी पनपते थे, क्योंकि समाजवादी सरकार आतंकवादी को जेल से छोड़ने का काम करती थी। बीजेपी की सरकार आतंकवादियों को उनके घर में ठोकने का काम करती है। 
  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद यूपी बीजेपी ने ट्वीट करके कहा- लखनऊ में एटीएस ने अलकायदा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। इस सफलता पर गर्व करने की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाकर उत्तर प्रदेश पुलिस को अपमानित किया है। अखिलेश जी बताएं उनके लिए देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है या तुष्टिकरण की राजनीति? डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में एटीएस द्वारा अलकायदा के दो आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा है कि आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मामले में मायावती और अखिलेश यादव को तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसे चुनावी चश्मे से कतई न देखें। योगी सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!