पुलवामा मुठभेड़ में LeT कमांडर अबू हुरैरा सहित तीन आतंकी ढेर

जम्मू।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को आधी रात से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकियों के खिलाफ चलाए इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा सहित तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के एजाज उर्फ अबू हुरैरा के रूप में हुई है। उसका खात्मा दो अन्य स्थानीय आतंकियों के साथ कर दिया गया है। उन्होंने सुरक्षाबलों और पुलिस को मुबारकबाद दी है।

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को आधी रात के बाद उस समय गोलियां की आवाज गूंज उठी, जब एक जगह छिपे तीन आतंकियों ने घेराबंदी तोड़कर भागने के लिए सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा दीं। सुरक्षाबलों ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। बुधवार सुबह जारी रही और कुछ समय के उपरांत तीनों आतंकियों का खात्मा कर दिया गया।

पुलवामा कस्बे में मंगलवार की देर रात आतंकियों का एक दल अपने किसी संपर्क सूत्र सेे मिलने आया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी शुरू कर दी। आधी रात के बाद करीब एक बजे आतंकियों ने जवानों को अपने ठिकाने की तरफ बढ़ते देख फायरिंग कर दी। आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!