काफिला रुकवाकर रेहड़ी वालों के बीच पहुंचे सीएम शिवराज, जाना लोगों का हाल

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के दौरे पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपना काफिला रुकवाया और वहां रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तथा सब्जी विक्रेताओं से उनका कुशल-क्षेम पूछा.उन्होंने बताया कि इस दौरान चौहान, प्रकाश कुशवाह नामक व्यक्ति के ठेले पर पहुंचे और मौके पर मौजूद जिलाधिकारी मनीष सिंह को निर्देश दिए कि इस छोटे दुकानदार को राज्य सरकार की स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाया जाए.

मुख्यमंत्री पास ही सब्जी बेच रहीं सुंदर बाई, गीता बाई और आशा जाट से भी मिले. अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने गंगवाल बस स्टैंड के पास भी अपना काफिला रुकवाया और वहां खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना.

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के लिए तिपहिया चालकों को दो गज की दूरी तथा मास्क लगाने की हिदायत दी और उन्हें महामारी रोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया. चौहान ने ऑटो रिक्शा चालकों से पूछा कि उन्हें सरकारी दुकान से राशन प्राप्त होता है या नहीं? इस पर कुछ चालकों ने हां में जवाब दिया.

अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने अंबिकापुरी क्षेत्र की एक सरकारी राशन दुकान का अचानक निरीक्षण किया और दुकानदार से राशन वितरण की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह गौड़ की 63वीं जयंती पर उनकी स्मृति में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के मैदान पर बरगद का पौधा भी लगाया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!