पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ के निवास पर ईओडब्ल्यू का छापा

ग्वालियर।

ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुशवाह के डीबी सिटी स्थित निवास पर छापा मारा। सुबह-सुबह दरवाजे की घंटी सुनकर जब आंख मलते हुए घरवालाें ने दरवाजा खाेला ताे सामने ईओडब्ल्यू की टीम काे देख हाेश उड़ गए। टीम ने जाते ही सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजाें काे एकत्रित करना शुरू कर दिया। खबर है कि दाेपहर तक करीब बीस कराेड़ की संपत्ति का ब्याैरा टीम काे मिल चुका था। जिसमें लाखाें की नगदी के अलावा , साेना, फ्लैट और जमीन के कागजात भी शामिल हैं।

पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुशवाह वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ हैं। वह बिल्डिंग मेंटेनेंस का कार्य संभालते हैं। इनका मूल पद उपयंत्री का है, लेकिन वर्तमान में एसडीओ के चार्ज में है। सूत्राें की माने ताे कुछ समय के लिए इनके पास जीवाजी विश्वविद्यालय में यंत्री का प्रभार भी था। ईओडब्ल्यू की टीम काे जांच के दाैरान इनके निवास से कराेड़ाें की बेनामी संपत्ति मिली है। इसमें 3 लाख 70 हजार नगद, ढाई साै ग्राम साेना, पीएचई कालाेनी में प्लाट, बसंत कुंज ग्वालियर में दाे फ्लैट, गुड़ा गुड़ी का नाका पर प्लाट, डबरा बालाजी काम्पलेक्स में दुकान, भाेपाल में फ्लैट के दस्तावेज शामिल है। इसके अलावा बिलाैआ, समूदन डबरा और अकबई मेंं खेती की जमीन के कागज भी टीम काे मिली है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!