मंत्री सारंग ने बालिका तृप्ति को दिया बाल सेवा योजना का स्वीकृति आदेश

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को बालिका तृप्ति के घर पहुँचकर मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना का स्वीकृति आदेश प्रदान किया। बालिका ने कोविड के दौरान अपने पालकों को खो दिया था।

मंत्री सारंग सुभाष नगर स्थित बालिका तृप्ति के घर पहुँचे और उसे बताया कि योजना के जरिये प्रतिमाह 5 हजार रूपये की सहायता राशि शासन द्वारा प्रदान की जायेगी। साथ ही, मासिक राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। सारंग ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रत्येक बाल हितग्राही को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, विधि शिक्षा आदि के लिये योजना अनुसार पहली से स्नातक तक नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जायेगी, इसलिये अच्छे से अच्छे कोर्सेस के जरिये स्नातक तक की पढ़ाई का लाभ लेकर ऊँचाईयों पर पहुँचने का प्रयास करें। उन्होंने बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे तुलसी का पौधा प्रदान किया।

मंत्री सारंग ने बालिका को अपना मोबाईल उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी के समय वे उन्हें फोन लगा सकती हैं। बालिका तृप्ति ने बताया कि मंत्री सारंग ने उन्हें बास्केट बॉल के लिये पहले ट्रॉफी प्रदान की है।

मंत्री सारंग ने स्वीकृति आदेश प्रदान करने के पहले बालिका से उसके स्वीकृति आदेश के विवरण की जाँच करवाई, कि त्रुटिवश कोई गलती न हो। बालिका ने बताया कि स्वीकृति आदेश में दी गई जानकारी सहीं है। नरेला क्षेत्र के 3 हितग्राहियों को आज मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये।
 
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!