तेल के दामों में फिर बढ़ोतरी, जानें क्या है आज का रेट

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को भोपाल में पेट्रोल 108.94 रुपए प्रति लीटर की दर से बिका. राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल इंदौर में दर्ज किया गया है.

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
भोपाल में शुक्रवार को पेट्रोल (Petrol) के दाम 108.94 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, डीजल की कीमत 98.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत 98.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है. साथ ही प्रदेश के जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत 98.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इसी प्रकार ग्वालियर में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.


यहां जानें आज के रेट

शहरपेट्रोल के दाम(रुपये प्रति लीटर)डीजल के दाम(रुपये प्रति लीटर)
भोपाल108.9498.46
इंदौर109.0398.56
ग्वालियर108.8498.34
जबलपुर108.9898.51

जानें कैसे तय होती है तेल की कीमत?
दरअसल, भारत में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.


ऐसे जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव
अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल की नई कीमत जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान है. दरअसल, आप एसएमएस (SMS) के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत का हाल आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!