विजयवर्गीय की डिनर पॉलिटिक्स: घर आने पर ज्योति से नहीं मिले,नरोत्तम मिश्रा के साथ बैठकर खाया खाना

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और चर्चा में रहने वाले नेता कैलाश विजयवर्गीय अब डिनर पॉलिटिक्स को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल हाल ही में दो महत्वपूर्ण मौके ऐसे आए जब प्रदेश के दो बड़े नेताओं ने उनके साथ घर पर डिनर की इच्छा जताई. लेकिन कैलाश के साथ डिनर का मौका एक को ही मिल सका. प्रदेश के HM नरोत्तम मिश्रा को तो विजयवर्गीय के साथ बैठकर खाने का मौका मिल गया, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह मौका नहीं मिल सका.

Kailash Vijayvargiya was in Bengal when Jyotiraditya Scindia came home

ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर आने पर बंगाल में थे कैलाश विजयवर्गीय

  • घर खाने पर आए सिंधिया से नहीं मिले थे विजयवर्गीय

दरअसल जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कैलाश विजयवर्गीय के घर पर भोजन करने पहुंचे थे, उस दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी होने के कारण कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जाना पड़ा था. इसे महज संयोग कहा जाए या डिनर पॉलिटिक्स? हालांकि इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया था कि वह सिंधिया से भेंट नहीं कर सके. इस दौरान नंदा नगर स्थित घर पर विजयवर्गीय परिवार ने सिंधिया के स्वागत में तरह-तरह के व्यंजन परोसे थे. उस दौरान भी कैलाश की गैरमजूदगी राजनीतिक हलकों में चर्चा का कारण बनी थी.

इसके बाद बीते डेढ़ साल में ऐसा एक भी मौका नहीं आया जब कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ नजर आए हो. हालांकि जब भी एक दूसरे के बारे में सवाल आते है, तो दोनों एक दूसरे को जन नेता बताते हुए सम्मान करते है. भाजपा में कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राजनीतिक परिस्थितियां फिर बदली है. कैलाश विजयवर्गीय के मन में इस बात की बेचैनी भी है कि मोदी मंत्रिमंडल में सिंधिया तो शामिल हो गए, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला.

Kailash Vijayvargiya having food with Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा के साथ खाना खा रहे कैलाश विजयवर्गीय

  • नरोत्तम मिश्रा के साथ खाया खाना

शिवराज मंत्रिमंडल के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर के प्रभारी मंत्री घोषित हुए. नरोत्तम के पहले ही दिन इंदौर पहुंचने पर विजयवर्गीय से उनकी नजदीकियां डाइनिंग टेबल पर स्पष्ट हो गई. हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर आने की बात अपने दौरा कार्यक्रम में ही स्पष्ट कर दी थी. इंदौर आने पर कैलाश विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया. इस दौरान सिंधिया के खास सिपहसालार तुलसी सिलावट भी प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ में थे. इसी दौरान डिनर पर भोजन परोसने का काम विधायक आकाश विजयवर्गीय के जिम्मे था. उनके साथ विधायक रमेश मेंदोला, कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हरिनारायण यादव और जीतू जिराती भी मौजूद थे.

  • कैलाश और सिंधिया के बीच पुराना टकराव

कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मतभेद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के दौरान उभरे थे. इसके बाद से ही दोनों कभी भी एक साथ नजर नहीं आए. एमपीसीए के उस चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय के तमाम प्रयासों के बावजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत हुई थी. माना जाता है कि इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के सामने आने से कतराते हैं. अब की परिस्थितियों में भले ही सिंधिया और विजयवर्गीय दोनों एक ही पार्टी में हो, लेकिन दोनों के दिल अभी भी नहीं मिल पाए हैं.

  • फिलहाल दोनों एक ही नाव पर सवार

कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज सरकार में मंत्री रहते हुए सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों पर असहमति जताते हुए मंत्री पद से त्यागपत्र देकर पार्टी संगठन का काम करने की इच्छा जताई थी, ठीक उसी तरह की असहमति हाल ही में नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट की बैठक में जल संसाधन विभाग के करोड़ों के ठेकों को लेकर जता चुके हैं. बीते कुछ सालों से विभिन्न मुद्दों पर नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान के बीच असहमति सार्वजनिक हुई है. यही वजह है कि जिस तरह पार्टी का काम करने की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल भेज कर दी, उसी तरह बीते चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी जा चुकी है. खास बात यह भी है कि कैलाश और नरोत्तम दोनों ही अमित शाह के करीबी माने जाते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!