राष्ट्रवादी सोच के साथ मुस्लिमों को जोड़ने की पहल करेगा संघ

चित्रकूट ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के गाजियाबाद में दिए बयान से लग तो रहा था कि संघ मुस्लिमों में पैठ बढ़ाने की कोशिश में है। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अब उसका निहितार्थ भी समझ में आ रहा है। अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की मुख्य बैठक शुरू होने से पहले कोर ग्रुप सदस्यों की संक्षिप्त बैठकों में हुए विमर्श से भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संघ मुस्लिमों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने की पहल करेगा। गुरुवार को कोर ग्रुप की बैठक में योगी सरकार के कामकाज और उसके जनप्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रांत प्रचारकों की बैठक में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गाजियाबाद में कहा था कि पूजन विधि के आधार पर हिंदू और मुसलमानों को अलग नहीं किया जा सकता। सभी भारतीयों का डीएनए एक ही है। उन्होंने भाषा, प्रांत और अन्य विषमताओं को छोड़ एक होकर भारत को विश्वगुरु बनाने की हिमायत भी की थी। प्रचारकों की बैठक शुरू होने से पहले ही समझ में आने लगा है कि संघ ने राष्ट्रवादी सोच के साथ मुस्लिमों को भी जोड़ने का मन बना लिया है।

बैठक से पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ अलग-अलग हुईं संक्षिप्त बैठकों में इस पर विमर्श भी किया गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में हिंदुत्व संग राष्ट्रवादी मुसलमानों को अपनी विचारधारा से जोड़ने की दिशा भी तय की जा सकती है। संघ की सोच में आ रहे बदलाव को बंगाल चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व बंगाल में भाजपा के बढ़े प्रभाव को लेकर तो संतुष्ट है पर मुस्लिमों की राष्ट्रवादी सोच वाले दल से दूरी को लेकर फिक्रमंद भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!