स्पूतनिक वैक्सीन आई इंदौर, 200 लोगों को लगाई

इंदौर ।

इंदौर शहर में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद अब रूस में तैयार स्पूतनिक वैक्सीन भी आ चुकी है। पिछले दो दिन में इंदौर के करीब 200 लोगों को इसे लगाया गया है। कोविन एप पर इसके आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद यह टीका लगाया जा रहा है। शैल्बी अस्पताल में यह टीका दो दिन पहले ही लगाना शुरू हुआ है। अस्पताल के अधीक्षक डा. विवेक जोशी के मुताबिक उनके अस्पताल में दो दिन पहले स्पूतनिक की 200 डोज आई है और 200 लोगों को लगाई जा चुकी है। इस टीके की पहली डोज के तीन सप्ताह से तीन महीने बाद दूसरी डोज लगेगी। विजयनगर क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भी बुधवार से स्पूतनिक लगनी शुरू होगी। अस्पताल के सीईओ अभिलाष पिल्लई के मुताबिक बुधवार को स्पूतनिक की 1200 डोज पहुंचने वाली हैं। जिन लोगों ने स्पूतनिक का टीका लगवाया उनमें से कई का कहना है कि वो तीन माह से इसी टीके का इंतजार कर रहे थे। निजी अस्पतालों में 1145 रुपये में ये वैक्सीन लगाई जा रही है।

आज लगेगी वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज

बुधवार को शहर में 200 से अधिक केंद्रों पर 50 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज ही लग पा रही थी। अब बुधवार को भी कोविशील्ड की दूसरी डोज और कोवैक्सीन की भी दूसरी डोज ही लग सकेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 29 हजार 500 कोविशील्ड की डोज और 20 हजार कोवैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि अभी सीमित मात्रा में टीके मिलने के कारण कई टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगवाने वालों की भीड़ लग रही है। इसके कारण लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों को अब तक दूसरी डोज नहीं लगी है उनके लिए यह विशेष टीकाकरण सत्र चलाए जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!