‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार का प्रयागराज से था नाता, इनके नाम से बिकती है सेवई

प्रयागराजः ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का बुधवार सुबह सात बजे निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई. दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 6 जून को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिलीप कुमार साहब मुंबई में रहते थे, लेकिन इनका प्रयागराज से बड़ा ही मीठा नाता था.

मीठा नाता इसलिए कि, पूरे विश्व में मनायी जाने वाली ईद पर सबसे ज्यादा मीठी सेवई बनाई और खिलाई जाती है. इनके नाम से सेवई बिकती है, जो बहुत फेमस है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लिजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार के नाम से बिकने वाली दिलीप कुमार सेवई पूरे देश में मशहूर है. दिल्ली, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में इस सेवई की सप्लाई की जाती है. ये सेवई 34 साल पहले ट्रेजेडी किंग को भेंट की गई थी. यही कारण है कि ईद के दौरान दिलीप सेवई की मांग काफी बढ़ जाती है.

दिलीप सेवई के मालिक तौसीफ हैं. बताया जाता है कि 44 साल पहले इस सेवई का नाम मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर रखा गया था. मालिक तौसीफ के दादा मोहम्मद हनीफ दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक थे. उन्होंने ही 70 के दशक में दिलीप सेवई की फैक्ट्री लगाई थी. दिलीप कुमार के प्रशंसक होने के चलते उन्होंने अपनी सेवई का नाम दिलीप सेवई रख दिया. बाद इस सेवई के कारोबार का विस्तार किया गया और आज पूरे देश में इसकी अलग पहचान बन गई है.

दिलीप सेवई 100 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो के पैकेट में बाजारों तक पहुंचाया जाता है. ईद के त्योहार के 3 महीने पहले से ही इसे बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक के लंबे करियर में ‘मुगले आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फिल्में दीं. वे आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!