वन विभाग के फंड के अभाव में सूखने लगा हरियर छत्तीसगढ़

रायपुर ।

हरियर छत्तीसगढ़ योजना इस साल मानसून में भी सूखने लगी है, क्योंकि उद्योगपतियों द्वारा पौधे लगाने के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि (फंड) वन विभाग को पिछले तीन साल से नहीं मिल रही है। वन विभाग के पास भी राजस्व का भी अभाव है। लिहाजा, वन विभाग द्वारा प्रदेशभर में हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत लगाए जाने वाले पौधोें की संख्या में कटौती कर दी है। उद्योगपतियों द्वारा अनुदान राशि न देने की वजह कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि फंड की कमी के चलते पौधे नहीं लग पाएंगे।

वर्ष 2016 में तत्कालिन सरकार ने उद्योगपतियों की बैठक लेकर प्रदेश में हरियर छत्तीसगढ़ योजना शुरू की थी। इसके तहत प्रदेशभर के उद्योगपतियों को स्वेच्छा अनुदान देना था। इसके लिए कुल पांच साल का डीपीआर 362 करोड़ रुपये बनाया गया था। उद्योगपतियों ने तीन साल में 197 करोड़ रुपये वन विभाग को मुहैया कराया। इसी आधार पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जाता था। वन विभाग के पास पैसा न होने की वजह से 2019 से अब तक हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत एक भी पौधे नहीं लग पाए हैं। योजना पूरी तरह से बंद होने के कगार पर पहुंच गई है।

फंड के अभाव में सिर्फ रखरखाव

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत फंड नहीं आ रहा है। इसको लेकर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उद्योगपतियों की बैठक भी बुलायी थी। इसमें उद्योगपतियों ने अनुदान राश्ाि देने की बात कही है, लेकिन अभी तक किसी ने फंड नहीं दिया है। इस कारण इस योजना के तहत बचे हुए फंड से सिर्फ पौधे का रखरखाव के लिए खर्च किए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!