इंदौर के एक परीक्षा केंद्र में हो रहा था रेनोवेशन, टल गई पूरे प्रदेश की बीएएमएस परीक्षा

मप्र आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी का अजब-गजब निर्णय छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इंदौर के एक सेंटर पर रेनोवेशन होने के चलते पूरे प्रदेश की परीक्षा टाल दी गई। मामला आयुर्वेद के बीएएमएस के तृतीय वर्ष परीक्षा से जुड़ा है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त होने की सूचना भी वेबसाइट पर दी। अब ये परीक्षा नौ अगस्त को होगी।

विवि ने पांच जुलाई से बीएएमएस तृतीय वर्ष की परीक्षा के आयोजन की घोषणा की थी। पर रविवार को अचानक विवि के वेबसाइट पर एक आदेश अपलोड कर बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से सोमवार 5 जुलाई को आयोजित परीक्षा निरस्त की जा रही है। जबकि छात्र पहला पेपर होने के चलते इसकी तैयारी किए थे। अब इसे सीधे आखिरी में कराने का निर्णय लिया गया है। शेष पेपर पूर्व निर्धारित तारीख पर होंगे, लेकिन परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अब पेपर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगा।
कोविड गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्राें का नहीं किया था आंकलन
परीक्षा कराने से पहले प्रश्नपत्र की तारीख बदलने को लेकर एग्जाम कंट्रोलर का कुप्रबंधन बताया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराया जाना है। बावजूद इसके परीक्षा केंद्रों की क्षमताओं का आंकलन नहीं किया गया। विवि की ओर से भेजी गई छात्र क्षमता के अनुसार उन्हें बैठाने की व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों ने हाथ खड़े कर दिए। तब इस लापरवाही की विभाग को भनक लगी। आनन-फानन में आदेश जारी कर पहले प्रश्न पत्र को निरस्त कर किया गया। लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए शेष पर्चे के आयोजन की पाली को बदल दिया गया।
एक परीक्षा केंद्र के रेनोवेशन का दिया हवाला
कुलपति डॉक्टर टीएन दुबे के मुताबिक इंदौर में एक परीक्षा केंद्र में मरम्मत कार्य चल रहा है। रेनोवेशन का हवाला देते हुए संबंधित परीक्षा केंद्र ने सोमवार को पेपर कराने में असमर्थता जताई थी। इस कारण एक पेपर को आगे बढ़ाया गया है। शेष पेपर अपने तय तारीख पर, लेकिन बदले हुए समय अब दोपहर तीन से शाम 6 बजे के बीच में होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!