अब कंपनी क्यूआर कोड से कराएगी मीटर रीडिंग,गलती की संभावना होगी कम

भोपाल । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिटी सर्कल में मीटर रीडिंग की व्यवस्था बदलने जा रही है। क्यूआर कोड के माध्यम से रीडिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए मीटर पर स्टीकर लगाया जाएगा। मीटर रीडर हैंड हेल्ड डिवाइस से क्यूआर कोड स्कैन करेंगे, जिससे उपभोक्ता का पूरा डेटा मीटर रीडर के सामने होगा। इससे बिल जारी करने में जो गलतियां आ रही हैं, वह दूर होंगी। गलत बिलिंग की शिकायत कम रहेंगी। मीटर रीडर को कनेक्शन पहचानने में परेशानी नहीं होगी।


शहर में घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ताओं की रीडिंग स्पाट बिलिंग के माध्यम से की जाती है, लेकिन मीटर रीडर बदल जाने से मीटर की पहचान करने में दिक्कत होती है। इससे गलत बिल जारी हो जाते हैं। कंपनी के देखने में आया है कि रीडर को उपभोक्ता को बुलाना होता है, कनेक्शन की पहचान के लिए पुराना बिल मांगना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी। रीडरों को उपभोक्ताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कंपनी क्यूआर कोड लागू किया जा रहा है। रीडर को कनेक्शन की सटीक जानकारी रहेगी। गलती की संभावना खत्म हो जाएगी। शहर में 15 से 20 फीसदी उपभोक्ताओं को अपने बिल से शिकायत रहती है। बिजली कंपनी एनजीबी बिलिंग साफ्टवेयर पर इसे लागू कर रही है। वर्तमान में भोपाल व ग्वालियर में इस साफ्टवेयर पर काम होता है।
मल्टियों में सबसे ज्यादा समस्या
-मल्टियों में मीटर एक जगह एक साथ लगे रहते हैं। मल्टियों में उपभोक्ताओं को बुला भी नहीं सकते हैं। मल्टी में रहने वालों के यहां गलती की ज्यादा संभावना है। क्यूआर कोड से गलती की संभावना कम रहेगी।
– बिजली कंपनी मीटर रीडर को बदलती रहती है। नया रीडर आने में उसे मीटर की पहचान करने में दिक्कत रहती है।
– लोगों को बिल में अपना कनेक्शन नंबर देखने में दिक्कत आती है, मीटर की पर्ची में कनेक्शन नंबर भी आसानी से देख सकते हैं।
– मीटर रीडिंग ले जाने के बाद रीडर जोन पर सर्वर में फीड करता था, लेकिन क्यूआर कोड से स्वत: रीडिंग फीड हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!