Night Curfew के बावजूद पार्टी से लौट रहे थे युवक-युवतियां,नशे में 120 की Speed से चलाई कार, डिवाइडर में जा घुसी

इंदौर। रिंग रोड पर देर रात भीषण एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है. दरअसल, युवक और युवती पार्टी मनाकर देर रात रिंग रोड से गुजर रहे थे. उसी समय वह हादसे का शिकार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. सड़क दुर्घटना तिलक नगर और बंगाली चौराहे के बीच में हुई. इस हादसे में जानहानि तो नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है.

डिवाइडर से टकराई कार
मिली जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर और बंगाली चौराहे के बीच बने डिवाइडर में लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसा हो गया. कार में सवार कुछ युवक-युवतियां बच कर बाहर निकल गईं, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में दो युवक और तीन युवतियां सवार थीं. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को क्रेन के माध्यम से यातायात थाने पहुंचवाया.

road accident

नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर शहर में शराब पीकर चलाई कार.

120 से अधिक स्पीड पर थी कार
हादसे में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में सवार लोग नशे में थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ. वहीं कार की गति तकरीबन 120 से अत्यधिक थी.

कार में मिलीं शराब की बोतलें
पुलिस ने जब कार की पड़ताल की तो, कार में शराब की कई बोतलें पड़ीं हुई थीं. कई बोतलें फूटीं हुई मिलीं. संभवतः दुर्घटना के कारण शराब की बोतलें फूटी होंगी. पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि युवक और युवती ने कोरोना कर्फ्यू का भी उल्लंघन किया है, रात 11:00 बजे से शहर में कोरोना कर्फ्यू लागू हो जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!