लॉकडाउन से अस्थमा के मरीजों में आई कमी

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन से अस्थमा रोगियों को राहत मिलने की संभावना है। अप्रैल और मई में लॉकडाउन के दौरान लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने वाले ज्यादातर लोग मास्क लगा रहे थे। इस दौरान वाहनों की संख्या भी सड़कों पर कम हो गई थी। इसका फायदा अस्थमा के मरीजों को हुआ है। 
गाजियाबाद जिला अस्पताल के वरिष्ठ जनरल फिजीशियन और एचओडी डा आरपी सिंह बताते हैं कि इस समय ओपीडी में पोस्ट कोविड मरीज, जिन्हें अस्थमा की परेशानी हो रही है, वे आ रहे हैं, लेकिन अस्थमा के सामान्य मरीजों में करीब 20 फीसद कमी आई है। गाजियाबाद के स्वास्तिक मेडिकल सेंटर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ राहुल गुप्ता भी बताते हैं कि लॉकडाउन से अस्थमा रोगियों को राहत मिली है, उनके यहां अस्थमा मरीजों में कमी आई है।विशेषज्ञों के अनुसार इस संबंध में कोई स्टडी तो अभी नहीं कराई गई है लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने से अस्थमा के रोगियों में कमी आना संभव है। इसका प्रमुख कारण लगातार मास्क लगाना है, जिससे अस्थमा रोगियों को राहत मिली है। इसके अलावा लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले हैं।साथ ही, सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने से भी पर्यावरण में भी सुधार हुआ है, यह भी अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इसकी पुष्टि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) ने की है।
 सीएसई के अनुसार इस साल दिल्ली में छह अप्रैल से रात का कर्फ्यू और वीकेंड में लॉकडाउन लगाया गया था। 19 अप्रैल को पूर्ण लॉकडाउन लगा था। आंशिक-लॉकडाउन से पीएम 2.5 प्रदूषण स्तर 20 फीसद कम हो गया। पूर्ण लॉकडाउन ने औसत को 12 फीसद और नीचे ला दिया था। इस तरह 32 फीसदी की कमी आई है। इसके अलावा अगर अस्थमा और टीबी के मरीज लगातार मास्क लगाकर रखें तो उससे दूसरों में बीमारी फैलने की आशंका कम रहती है।  लॉकडाउन के दौरान लोगों द्वारा बरती गई सावधानियों से अस्थमा मरीजों को लाभ हुआ है। ऐसे मरीजों की संख्या में कमी आई है। सोशल मीडिया में इससे संबंधित स्टडी को लेकर मैसेज चलाए जा रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट इस तरह की स्टडी से इंकार करते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!