देश में कोरोना के नए केस फिर 40 हजार से नीचे, इलाजरत मरीजों की संख्या भी अब 5 लाख से कम

नई दिल्ली| देश में घटते जा रहे कोरोना के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे के अंदर 40 हजार से कम नए केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस के 39 हजार 796 केस आए हैं। वहीं, देश में इलाजरत मरीज भी घटकर 5 लाख से नीचे आ गए हैं। यह अब कुल संक्रमितों का सिर्फ 1.58 फीसदी रह गया है। वहीं, इस अवधि में कोरोना से 723 मरीजों की जान भी गई है।
फिलहाल देश में कोरोना के 4 लाख 82 हजार 71 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 जार 352 मरीज ठीक हुए हैं। यह लगातार 53वां दिन था जब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या इसके नए मामलों से ज्यादा रही। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़कर 97.11 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 
अभी तक देश में कोरोना से कुल 2 करोड़ 97 लाख 430 लोग ठीक हो चुके हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर अभी भी पांच फीसदी से नीचे हैं और यह फिलहाल 2.40 प्रतिशत पर है। वहीं, लगातार 28 दिनों से दैनिक संक्रमण दर भी 5 फीसदी से नीचे रह रही है। 
देश में अब तक कोरोना से कुल 3 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं कुल मौतों का आंकड़ा भी 4.02 लाख तक पहुंच गया है। आईसीएमआर के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,22,504 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं, अब तक कुल 41,97,77,457 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!