विदेश मंत्रालय ने कहा- परस्पर स्वीकार्य हल के लिए वार्ता जारी रखेंगे भारत-चीन

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत-चीन पिछले हफ्ते अपनी वार्ता में कूटनीतिक और सैन्य तंत्र से वार्ता जारी रखने के लिए सहमत हुए ताकि टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए एक परस्पर स्वीकार्य समाधान पर पहुंचा जा सके और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 22वीं बैठक 25 जून को हुई थी।

उन्होंने आनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य तंत्र के जरिये वार्ता एवं संवाद जारी रखने को सहमत हुए ताकि टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए एक परस्पर स्वीकार्य समाधान पर पहुंचा जा सके, जिससे शांति एवं स्थिरता पूरी तरह से बहाल हो सके और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सके।’ बागची ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच यह भी सहमति बनी कि अंतरिम तौर पर वे जमीन पर स्थिरता सुनश्चित करना जारी रखेंगे और किसी भी अप्रिय घटना को रोकेंगे। भारत और चीन वरिष्ठ कमांडरों की अगले दौर की बैठक शीघ्र करने को भी सहमत हुए। उन्होंने कहा कि इसकी तारीख अभी तय की जानी है।

बता दें कि भारत और चीन ने 25 जून को सीमा विवाद पर एक और दौर की कूटनीतिक वार्ता की थी। इस दौरान वे पूर्वी लद्दाख के बचे हुए गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों की पूर्ण वापसी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यथा शीघ्र अगले दौर की सैन्य वार्ता के लिए सहमत हुए। भारत और चीन के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में कई बिंदुओं पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है। वार्ताओं के जरिए इसका हल ढूंढा जा रही है, लेकिन पूर्ण सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!