यामी के बाद अब डीनो मोरिया पर कार्यवाही, धोखाधड़ी मामले में जब्त की एक्टर की संपत्ति

मुंबई |

मनी लांडरिंग के मामले बाॅलीवुड एक्टर डीनो मोरिया पर ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला। गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में ईडी ने डीनो मोरिया और दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह और उसके फरार मुख्य प्रवर्तक बंधुओं नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा से संबंधित है।

ईडी का आरोप है कि यह भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से की गई धोखाधड़ी से भी बड़ा मामला है। वजह ये है कि इसमें धोखाधड़ी की रकम 16000 करोड़ रुपए के करीब है। ईडी ने कहा कि प्रिवेंशन आफ मनी लांडरिंग एक्ट के तहत चार लोगों की संपत्ति कुर्क करने के चार अलग शुरुआती आदेश जारी किए गए हैं। संपत्ति की कीमत 8.79 करोड़ रुपए है। ईडी ने कहा धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चार लोगों की संपत्ति कुर्क करने के शुरुआती आदेश जारी किए गए हैं। संपत्ति की कीमत 8.79 करोड़ रुपए है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा इसमें से खान की कुर्क की जाने वाली संपत्ति तीन करोड़ रुपए मूल्य की है। डीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपए और डीजे अकील के नाम से लोकप्रिय अकील अब्दुलखलील बचूअली की संपत्ति 1.98 करोड़ रुपए जबकि पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी की संपत्ति 2.41 करोड़ रुपए की है।

एजेंसी ने कहा कि प्रवर्तक बंधु नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, चेतन की पत्नी दीप्ति संदेसरा और हितेश पटेल को एक विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। बताया जा रहा है कि वे विदेश में बस गए हैं और भारत उनके प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है। इस मामले में अब तक कुल 14521.80 करोड़ की परिसपंत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने 2017 में कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!