यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 53 सीटों पर मतदान

उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 से दिन में 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 3 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगा और सबकुछ ठीक रहा तो 4 बजे तक परिणाम आ जाएंगे। उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच टक्कर जारी है। 75 जिलों में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 21 जिलों पर बीजेपी कब्जा करने में सफल रही है। पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान सपा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। भाजपा ने पीलीभीत और शाहजहांपुर में बड़ा खेल किया। सहारनुपर में बसपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया है। इधर सपा ने भाजपा पर उम्मीदवारों को प्रभावित करने के लिए मशीनरी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं बसपा:

53 सीटों पर कड़ा मुकाबला है। हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारगेगी। ऐसे में बीजेपी और सपा ने बहुजन समाज पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही दोनों पार्टियां निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने में लगी हुई हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पुलिस के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा के कई प्रत्याशियों को नामांकन पत्र तक नहीं भरने दिया। पार्टी प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि बीजेपी अपनी शक्ति का इस्तेमाल उनके पक्ष में वोट करने के लिए मजबूर और धमकाने के लिए कर रही है। भाजपा ने प्रदेश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और आगे बढ़ेगी। इधर बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया है। कहा कि भाजपा ने योग्यता के आधार पर जीत हासिल की है। कार्यकर्ताओं के समर्थन अधिक से अधिक सीटें जीतने की संभावना है।

भाजपा का पलड़ा भारी:

राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल ने कहा कि आमतौर पर ऐसे चुनावों में सत्ताधारी दल को विपक्ष पर बढ़त मिलती है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि इसका जमीनी स्तर पर ज्यादा असर नहीं है, लेकिन यह प्रमुख स्थानीय नेताओं के साथ जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में मदद करता है।’ राज्य की 22 सीटों पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद बीजेपी का दबदबा बनता दिख रहा है। बाकी 53 सीटों पर 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आज ही होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!