लॉन्च हुई एयरटेल ब्लैक सर्विस, सिंगल रिचार्ज पर चलाएं टीवी, मोबाइल और इंटरनेट

भारती एयरटेल ने शुक्रवार को घरों के लिए एक ‘ऑल-इन-वन सोल्यूशन’ पेश कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने दो या उससे ज्यादा सेवाओं (फाइबर, डीटीएच, मोबाइल) को एक साथ उपलब्ध कर दिया है। इससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए एक ही बिल मिलेगा और किसी भी गड़बड़ी को प्राथमिकता के साथ दूर करने जैसे फायदे मिलेंगे।

दूरसंचार कंपनी ने अपना प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़ाने के उद्देश्य से यह सुविधा पेश की है। कंपनी ने कहा कि उसकी नई पेशकश ‘एयरटेल ब्लैक’ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों का पालन करती है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “भारती एयरटेल ने आज अपना नवीनतम नवोन्मेष एयरटेल ब्लैक पेश करने की घोषणा की। एयरटेल ब्लैक समझदार, गुणवत्ता की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए एक नया कार्यक्रम है।”

कंपनी एयरटेल ब्लैक पर ग्राहकों को अपनी पसंद के प्लान का चयन करने की सुविधा दे रही है। कंपनी ने अलग-अलग कॉम्बिनेशन वाले चार नए फिक्स्ड प्लान भी पेश किए हैं जिनकी कीमत 998 रुपए प्रति महीने (दो मोबाइल कनेक्शन एवं एक डीटीएच कनेक्शन के लिए) से लेकर 2,099 रुपए प्रति माह (तीन मोबाइल कनेक्शन, एक फाइबर कनेक्शन और एक डीटीएच कनेक्शन के लिए) के बीच है। ये प्लान बाजार में पेश कर दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!