राम माधव का राहुल गांधी पर तंज,’संसद में बच्‍चे भी हैं’

  • बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा
  • उन्‍होंने कहा, संसद में ‘बच्चे’ भी हैं और योग उनकी सहायता कर सकता है
  • उनका इशारा राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय राहुल के मोबाइल फोन देखने पर था

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि संसद में ‘बच्चे’ भी हैं और योग उनकी ‘बचकानी मनोवृत्ति’ से निपटने में सहायता कर सकता है। उनका इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय मोबाइल फोन देखने संबंधी आलोचनाओं के घेरे में आने की ओर था। माधव ने राहुल गांधी को निशाना बनाने वाली यह टिप्पणी यहां बीजेपी की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए की। माधव ने यहां एकत्र हुए स्कूली बच्चों सहित कई लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह (राहुल) अपने राष्ट्रपति के अभिभाषण तक पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। उन्हें अपना मोबाइल फोन चाहिये था ताकि मेसेज देख सकें या फिर विडियो गेम्स खेल सकें। यह बचकानी हरकत अस्थिर दिमाग को दिखाती है। अगर इस पर काबू करना है तो आपको योग करने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन के समय राहुल गांधी को अपने मोबाइल फोन से कुछ करते देखे जाने के बाद विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस ने बीजेपी के नेताओं की इस पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ दल को ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!