स्मृति ईरानी की बेटी का स्कूल में उड़ा मजाक

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाए जाने और उसे अपमानित किए जाने के बाद शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट लिखा।ईरानी ने लिखा कि मैंने गुरुवार को अपनी पुत्री की एक सेल्‍फी डिलीट कर दी, क्‍योंकि ये झा नाम का एक मूर्ख कक्षा में उसके ‘लुक’ को लेकर उसका मजाक उड़ा रहा था और कक्षा के अपने दोस्तों से भी कह रहा था कि वे भी उसकी मां के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में उसके लुक को लेकर उसे अपमानित करें।

महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री ने लिखा कि उनकी पुत्री ने उनसे पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, जो उन्होंने किया। उन्होंने लिखा कि मैंने उसकी बात मान ली, क्योंकि मैं उसके आंसू नहीं देख सकती। हालांकि ईरानी ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि पोस्ट डिलीट करने के उनके कदम से गलत व्यक्ति को ताकत मिली। ईरानी ने अपनी पुत्री की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वह मुकाबला करेगी।
उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री एक अच्छी खिलाड़ी है, वह लिम्‍का बुक्स की एक रिकॉर्डधारी, कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट है और उसे विश्‍व चैंपियनशिप में 2 बार कांस्‍य पदक मिल चुके हैं। वह बहुत ही प्‍यारी बेटी है और हां, बहुत सुंदर भी है।

उन्होंने अंत में एक दिल के आकार का इमोजी लगाते हुए लिखा कि तुम जितना भी परेशान करो, वह मुकाबला करेगी। वह जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!