मोदी ने रांची में 13 योगासन किए,योग सरहद से परे और सबके लिए

  • नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने, हर वर्ग तक पहुंची
  • ‘गली-कूचों से वेलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है’
  • मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान 28 हजार लोगों के साथ योग किया

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को शुभकामनाएं दीं। यहां के प्रभात तारा मैदान में उन्होंने कहा, “योग अनुशासन और समर्पण है और इसका पालन जीवनभर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत और सरहद के भेद से परे है। योग सभी के लिए है और सब योग के हैं।” मोदी ने 28 हजार लोगों के साथ योग किया। 45 मिनट में उन्होंने 13 योगासन किए।

प्रधानमंत्री गुरुवार रात ही रांची पहुंच गए थे। मोदी के साथ योग करने के लिए करीब 40 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। संख्या ज्यादा होने के चलते 12 हजार लोगों के लिए नजदीक स्थित दूसरे मैदान में योग करने की व्यवस्था की गई। इस बार योग दिवस की थीम है- योग फॉर हार्ट।

मोदी ने कहा- योग को गरीबों तक ले जाना है

  • मोदी ने कहा- “ड्राइंग रूम से बोर्ड रूम तक, शहरों के पार्क से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक आज योग है। गली-कूचों से वेलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है।” 
  • “आज के बदलते हुए समय में बीमारी से बचाव के साथ-साथ वेलनेस पर हमारा फोकस होना जरूरी है। यही शक्ति हमें योग से मिलती है। यही भावना योग की है, पुरातन भारतीय दर्शन की है। योग सिर्फ तभी नहीं होता, जब हम आधा घंटा जमीन या मैट पर होते हैं।”  
  • “अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है। मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है, क्योंकि ये गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है।” 

28 स्कूलों के बच्चे हुए शामिल

  • 28 स्कूलों के 2600 बच्चे भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। प्रभात तारा मैदान में हर प्रतिभागी को योग के लिए 24 स्क्वायर फीट की जगह मिली। 12 हजार लोग नजदीकी जेएससीए स्टेडियम और सेंट थॉमस स्कूल में योग किया। 
  • कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह स्क्रीन लगाए गए। मंच भी इस तरह से डिजाइन किया गया कि ज्यादातर प्रतिभागी प्रधानमंत्री को देख सकें।
  • सुरक्षा के लिहाज से मैदान में 100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए। सुरक्षा के लिहाज से 4 हजार जवानों को तैनात किया गया। 
  • इससे पहले अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्‍य समारोह 2015 में नई दिल्‍ली में, 2016 में चंडीगढ़ में, 2017 में लखनऊ में और 2018 में देहरादून में आयोजित किया गया था। मोदी सभी कार्यक्रमों में शरीक हुए थे।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!